अपराधी खुलेआम घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम : पप्पू यादव

बिदुपुर : घोपुर दियारा में गत सोमवार को भूमि विवाद में हुए गोलीबारी में मृतक के परिजनों से सांसद पप्पू यादव बुधवार को मिले और परिवार के लोगो सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे साथ है. उन्होंने कहा कि गरीबों की लड़ाई सांसद खुद लड़ने के लिए तैयार […]
बिदुपुर : घोपुर दियारा में गत सोमवार को भूमि विवाद में हुए गोलीबारी में मृतक के परिजनों से सांसद पप्पू यादव बुधवार को मिले और परिवार के लोगो सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे साथ है. उन्होंने कहा कि गरीबों की लड़ाई सांसद खुद लड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि वोट के समय जाति की राजनीति दिखाई देती है, लेकिन घटना-दुर्घटना पर सुध लेने की फुर्सत नहीं होती. समूचे बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है.
हत्या, बलात्कार और लूट को अपराधी अंजाम दे रहे है, लेकिन सरकार इस पर चुप है. जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद पप्पू यादव ने यह आरोप सरकार पर राघोपुर दियारे में लगातार हो रहे हत्याओं के संदर्भ में कही. उन्होंने कहा कि सरकार पर अपराध और अपराधी तत्व हावी है. गुंडागर्दी के सहारे सरकार चल रही है, लेकिन जब तक पप्पू यादव है.
गरीब और शोषित लोगों के साथ, जिनके साथ अन्याय हुआ है. उनके साथ खड़ा रहेगा. परिवारवालों को बताया कि उनके इस लड़ाई में हर सम्भव मदद करेंगे. सुप्रीम कोर्ट तक उनके साथ रहेंगे. सांसद ने परिवार वालों को पच्चास हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की. इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने गये सांसद पप्पू यादव के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुपति सिंह, मंजय लाल, पिपंकज उजाला आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




