डबल मर्डर : राघोपुर में 24 घंटे से घर में पड़ा रहा दादा-पोता का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Updated at : 20 Jun 2017 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
डबल मर्डर : राघोपुर में 24 घंटे से घर में पड़ा रहा दादा-पोता का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हाजीपुर : वैशाली जिले के हाजीपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी गांव में मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में डबल मर्डर पर बवाल जारी है. ग्रामीण 24 घंटों से शव को घर पर ही रखे हुए हैं. आक्रोशित ग्रामीण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मौके पर बुलाने की […]

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली जिले के हाजीपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी गांव में मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में डबल मर्डर पर बवाल जारी है. ग्रामीण 24 घंटों से शव को घर पर ही रखे हुए हैं. आक्रोशित ग्रामीण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सोमवार को मिट्टी काटने के विवाद में जमकर हुई गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत गोली लगने से हो गयी थी. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. दोनों मृतक भागवत राय व मिथिलेश राय रिश्ते में दादा-पोता थे. वहीं, घायल अनिल राय मृतक भागवत राय का पुत्र व मिथिलेश राय का पिता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन