हाजीपुर में युवक ने जहर खा ससुराल में की आत्महत्या

Updated at : 20 Jun 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में युवक ने जहर खा ससुराल में की आत्महत्या

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार की रात्रि पत्नी को विदा करा घर ले जाने आये युवक ने जहर खा आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान औंगारी धाम थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी हीरा राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गयी. घटना के विषय में बताया जाता […]

विज्ञापन

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार की रात्रि पत्नी को विदा करा घर ले जाने आये युवक ने जहर खा आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान औंगारी धाम थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी हीरा राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गयी. घटना के विषय में बताया जाता है कि एक साल पूर्व औंगारी धाम थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी हीरा राम के पुत्र प्रिंस कुमार की शादी नगरनौसा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी प्रमोद राम के पुत्री रीना देवी के साथ हुई थी.

सभी खुशी-खुशी रह रहे थे, कि एक दिन पति पत्नी में अनबन हो गया. पत्नी गुस्से से अपने मायके आ गयी. कुछ दिन बाद पति प्रिंस कुमार अपनी पत्नी रीना देवी को मना विदा करने अपने ससुराल हाजीपुर आया. ससुराल पहुंचे ही प्रिंस के ससुराल वाले मिल कर मारपीट करते हुए गाली-गलौज करने लगे . प्रिंस अपना अपमान होते देख सहन न कर सका और बगल में मक्का के खेत में जाकर जहर खा लिया. आनन-फानन में ससुराल वाले प्रिंस को हिलसा ले जाने लगे लेकिन प्रिंस की रास्ते मे मौत हो गयी. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी कोई सूचना नहीं है.

सड़क हादसे में दो जख्मी
बिहारशरीफ. सोमवार की संध्या परबलपुर थाना क्षेत्र के निश्चलगंज बाजार के पास हाइस्पीड एक बाइक सड़क पर स्लीप कर गया. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक सेंसलेस हो गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है.
दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पायी है.परबलपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त बाइक की स्पीड काफी तेज थी.सड़क पर अचानक बाइक सहित दोनों स्लीप कर गये.इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आयी है.दोनों युवकों की उम्र 20 वर्ष के आसपास है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन