छात्रों ने रोड जाम कर किया हंगामा

महुआ : महुआ-हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली स्थित एग्जल्ट कॉलेज द्वारा इंजीनियरिंग व डिप्लोमा के छात्रों के अभी तक निबंधन नहीं करने तथा परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं किये जाने को लेकर कॉलेज के समीप ही उक्त मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए सैकड़ों छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार कॉलेज में […]
महुआ : महुआ-हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली स्थित एग्जल्ट कॉलेज द्वारा इंजीनियरिंग व डिप्लोमा के छात्रों के अभी तक निबंधन नहीं करने तथा परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं किये जाने को लेकर कॉलेज के समीप ही उक्त मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए सैकड़ों छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार कॉलेज में नामांकित बच्चे रोहित, सोहन, रंजीत, सुशील, राजू, विवेक, संजय, चंद्रप्रकाश, सुजीत के साथ अन्य ने बताया कि हमलोगों से नामांकन के नाम पर भी अवैध वसूली की गयी थी
आज परीक्षा का समय नजदीक आ गया है, इसके बावजूद कॉलेज द्वारा न तो निबंधन की गयी है और न ही परीक्षा का समय बताया जा रहा है. पूछे जाने पर प्रबंधक द्वारा तरह तरह का बहाना बनाकर टाल मटोल किया जा रहा है. कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि अगर हम सब बोलते है कि पैसा वापस कर दिया जाये तो झूठे मुकदमे में फंसा दिये जाने की धमकी दी जाती है. सूचना पर पहुंची महुआ पुलिस ने छात्रों को जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर छात्र शांत हुए. उधर निदेशक बबीता यादव ने बच्चों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




