तेजाब के हमले में व्यवसायी घायल

भगवानपुर. थाना क्षेत्र के भगवानपुर मेला चौक के समीप दो स्वर्ण व्यवसायियों के बीच हुई जम कर मारपीट की घटना में एक पक्ष ने तेजाब के भरे बोतल से सिर पर मार दिया. इसमें एक व्यवसायी का तेजाब से पूरा शरीर जल गया. इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल […]
भगवानपुर. थाना क्षेत्र के भगवानपुर मेला चौक के समीप दो स्वर्ण व्यवसायियों के बीच हुई जम कर मारपीट की घटना में एक पक्ष ने तेजाब के भरे बोतल से सिर पर मार दिया. इसमें एक व्यवसायी का तेजाब से पूरा शरीर जल गया. इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया.
इस संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि ग्राहक को अपने दुकान में बुलाने को लेकर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी मनोज कुमार साह के पुत्र कुंदन कुमार एवं किरतपुर राजाराम गांव निवासी मनोहर साह के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इसी बीच कुंदन के भाई रंजन कुमार एवं दूसरे पक्ष के मनोहर साह के दो पुत्र राजा कुमार एवं हरि ओम कुमार पहुंच गये. दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान मनोहर साह के पुत्र ने दुकान में गहना साफ करने के लिए रखे तेजाब से भरा बोतल से कुंदन के सिर मार दिया. इससे कुंदन का सिर तो फटा ही साथ ही साथ तेजाब से उसका पूरा शरीर जल गया. कुंदन के साथ रहे उसका छोटा भाई को भी तेजाब का छीटा पड़ गया.
जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरे पक्ष मनोहर साह सहित उसके दोनों पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं . घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया . समाचार प्रेषण तक किसी के द्वारा भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




