सर्पदंश से बच्ची की मौत

राजापाकर : 13 वर्षीया एक बच्ची की सांप के डसने से मृत्यु हो गयी. घटना गौसपुर बरियारपुर पंचायत के गौसपुर गांव की है. गौसपुर निवासी दिनेश राम की 13 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी रात्रि में अपने घर में बिछावन पर सोयी हुई थी. 12 बजे रात्रि को सोए अवस्था में सांप ने उसे डस लिया. […]
राजापाकर : 13 वर्षीया एक बच्ची की सांप के डसने से मृत्यु हो गयी. घटना गौसपुर बरियारपुर पंचायत के गौसपुर गांव की है. गौसपुर निवासी दिनेश राम की 13 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी रात्रि में अपने घर में बिछावन पर सोयी हुई थी. 12 बजे रात्रि को सोए अवस्था में सांप ने उसे डस लिया. उसके बाद उसके मुंह से झाग आने लगा. परिजन उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर ले गये, जहां प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देख पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बच्ची के असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




