लाखों की ठगी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़

Updated at : 13 Jun 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की ठगी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़

खुलासा. शातिर ठगों ने खोल रखी थी सन इंपैक्ट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ठगी के शिकार अभ्यर्थियों ने एसडीओ से की थी शिकायत हाजीपुर : नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को […]

विज्ञापन

खुलासा. शातिर ठगों ने खोल रखी थी सन इंपैक्ट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी

ठगी के शिकार अभ्यर्थियों ने एसडीओ से की थी शिकायत
हाजीपुर : नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को दबोच लिया. नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बागमली मुहल्ला स्थित गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी कर इसका उद्भेदन किया. पुलिस की गिरफ्त में आया रंजन कुमार मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के साइन गांव का रहनेवाला है.
गिरोह के पकड़े गये अन्य तीन सदस्यों में वैशाली जिला के जंदाहा निवासी गौतम कुमार, जंदाहा महिसौर गांव निवासी रामू कुमार और रसूलपुर गांव निवासी दीपू कुमार शामिल हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई सदर एसडीओ के निर्देश पर किया.जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के रुकनपुरा गांव निवासी गुड‍्डू कुमार और सुबोध कुमार, बेगूसराय के सौरभ कुमार, सारण जिले के डुमरी गांव के रंजीत कुमार सहित कई बेरोजगार युवकों ने सदर एसडीओ से शिकायत की कि नगर थाने के बागमली मुहल्ले में सन इंपैक्ट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक एक फर्जी कंपनी युवकों को नौकरी लगाने के नाम पर रुपये की ठगी कर रहा है.
राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और बस पड़ाव पर नौकरी लगाने का पोस्टर चिपका कर गिरोह के सदस्य साक्षात्कार के लिए हाजीपुर स्थित कार्यालय में बुलाते हैं.
पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, मकान मालिक से पुलिस कर रही है पूछताछ
मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लगाने का देते थे झांसा
छात्रों ने एसडीओ को बताया कि गिरोह के सदस्य उनलोगों को मल्टीनेशनल कंपनी यथा सुधा, अमूल, पारलेजी आदि कंपनियों में नौकरी का झांसा देकर पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो-दो सौ रुपये की वसूली दी. इसके बाद सिक्यूरिटी मनी के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से 1550 रुपये जमा करवाये. इसके बाद पटना के फुलवारीशरीफ में ट्रेनिंग का झांसा देकर बुलाया गया. वहां ट्रेनिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी. ट्रेनिंग के लिए मोटी रकम की मांग की जाने लगी.
इसको लेकर अभ्यर्थियों को शक हुआ और कई अभ्यर्थियों ने हाजीपुर कार्यालय पहुंच कर कंपनी के बारे में पता लगाया. जब उनलोगों को ठगी का एहसास हुआ, तो रजिस्ट्रेशन और सिक्यूरिटी मनी के रूप में जमा रुपये की मांग करने लगे. यहां कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित युवक सदर एसडीओ से मिल कर इसकी शिकायत की.
छात्रों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सोमवार को कुछ छात्रों द्वारा शिकायत की गयी कि नौकरी के नाम पर उनलोगों से रुपये की ठगी की गयी है. . चार लोगों को गिरफ्तार कर उनलोगों से पूछताछ की जा रही है. मकान मालिक को भी हिरासत में लिया गया है. एक फर्जी संस्थान खोल कर बेरोजगार युवकों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की गयी है.
रवींद्र कुमार, अनुमंडलाधिकारी, हाजीपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन