सिक्का नहीं लेने पर थाने में दिया आवेदन

महुआ : नगर के बाजार में संचालित एक सुधा कॉर्नर के संचालक द्वारा सिक्का नहीं लेने की शिकायत ग्राहक सह स्कूली छात्रों ने थाने में आवेदन देकर किया है. थाने को दिये गये आवेदन में छात्र अजय कुमार, संतोष कुमार के साथ अन्य ने कहा है. कि बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित […]
महुआ : नगर के बाजार में संचालित एक सुधा कॉर्नर के संचालक द्वारा सिक्का नहीं लेने की शिकायत ग्राहक सह स्कूली छात्रों ने थाने में आवेदन देकर किया है. थाने को दिये गये आवेदन में छात्र अजय कुमार, संतोष कुमार के साथ अन्य ने कहा है. कि बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित सुधा दुकान में समान लेने गये,
तो दुकानदार ने एक और दो रुपये का सिक्का लेने से इनकार कर दिया. जब पूछे कि सिक्का क्यों नहीं ले रहे है, तो संचालक अरूण कुमार ने कहा कि यह नहीं चलता है और एक सादा कागज पर सिक्का नहीं चलता है, लिखकर दे दिया. छात्रों ने ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. छात्रों द्वारा दिये गये आवेदन पर थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने इसकी जांच करा उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया, तब छात्र अपने अपने घर को चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




