प्रमुख की तानाशाही के विरोध में बहिष्कार

Updated at : 11 Jun 2017 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख की तानाशाही के विरोध में बहिष्कार

सहदेई बुजुर्ग : प्रखंड पंचायत समिति के पंद्रह में से बारह सदस्यों ने उपप्रमुख के नेतृत्व में बैठक कर प्रमुख पर तानाशाही व मनमानी करने और गलत नीतियों का आरोप लगाते हुये सोमवार को होने वाली पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. प्रखंड के सुलतानपुर में उपप्रमुख के आवास पर […]

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग : प्रखंड पंचायत समिति के पंद्रह में से बारह सदस्यों ने उपप्रमुख के नेतृत्व में बैठक कर प्रमुख पर तानाशाही व मनमानी करने और गलत नीतियों का आरोप लगाते हुये सोमवार को होने वाली पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. प्रखंड के सुलतानपुर में उपप्रमुख के आवास पर आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी.

उपप्रमुख माला देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी, सुरेंद्र चौधरी, शिवजी साह, मुस्तरी खातुन, किरण कुमारी, रामकुमार राय, उमेश राय, संजू देवी, रीता देवी, कविता कुमारी और सविता कुमारी की उपस्थिति रही. इन सभी ने एक स्वर में कहा कि हम सभी पंचायत समिति की सोमवार को होने वाली बैठक का बहिष्कार करेंगे. इन लोगों ने कहा प्रमुख द्वारा मनमानी की जाती है. इन सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति की बैठक समय पर आयोजित न कर वर्ष में एक या दो बार आयोजित किया जाता है. बैठक में जो प्रस्ताव लिया जाता है, उसकी प्रति सदस्यों को नहीं दी जाती है.

सदस्यों ने कहा कि प्रमुख और कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से बैठक के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. इस स्थाइ समिति को भंग करने के लिए बीडीओ को हम सभी पंचायत समिति सदस्यों ने पत्र दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड के मुखियों से भी अपील की कि वह उनका साथ दें और बैठक का बहिष्कार करें.

सभी ने प्रमुख की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और कहा कि प्रमुख की कार्यप्रणाली के कारण पंचायत समिति सदस्य अपने को अपमानित महसूस कर रहें हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन