आदित्य व अंबुज ने जिले का नाम किया रोशन

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा में स्थित निरसु नारायण महाविद्यालय के दो कर्मी के पुत्र ने आइआइटी जेइइ एडवांस में सफलता प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है. बच्चों को मिली सफलता पर व्यक्त करते हुए लोगों ने बधाई दी है. जानकारी के अनुसार कॉलेज कर्मी सह सिघाड़ा गॉव निवासी अरविंद कुमार झा […]
महुआ : प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा में स्थित निरसु नारायण महाविद्यालय के दो कर्मी के पुत्र ने आइआइटी जेइइ एडवांस में सफलता प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है. बच्चों को मिली सफलता पर व्यक्त करते हुए लोगों ने बधाई दी है. जानकारी के अनुसार कॉलेज कर्मी सह सिघाड़ा गॉव निवासी अरविंद कुमार झा एवं शिझिका सोनी झा के पुत्र आदित्य वत्स ने आइआइटी जेइइ मेंस में 1516 रैंक प्राप्त किया है.
वहीं अनुज कुमार सिंह के पुत्र अंबुज ने पश्चिम बंगाल में आयोजित डब्लूबी जेइइ परीक्षा में 10381 वॉ रैंक लाकर इलाके का नाम रोशन किया है.जेइइ उर्तीण छात्र आदित्य वत्स एवं अंबुज को मिली इस सफलता पर कॉलेज के सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार, छात्र लोजपा अध्यक्ष मनीष कुमार यादव, पत्रकार बलराम सिंह, विज्ञान स्वरूप सिंह, अनिल सिंह के अलावा अन्य लोगों ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




