24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

हाजीपुर : गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबे छात्र का 24 घंटे बाद भी शव नहीं मिला. एसडीआरएफ की टीम दूसरे दिन भी शव की खोजबीन में लगी रही. गुरुवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस शव की तलाश में जुट गयी. तीन खोजी बोट पर सवार एसडीआरएफ की टीम […]
हाजीपुर : गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबे छात्र का 24 घंटे बाद भी शव नहीं मिला. एसडीआरएफ की टीम दूसरे दिन भी शव की खोजबीन में लगी रही. गुरुवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस शव की तलाश में जुट गयी. तीन खोजी बोट पर सवार एसडीआरएफ की टीम ने पुल घाट से लेकर कौनहारा घाट तक तलाशी अभियान चलाया. स्थानीय गोताखोरों ने भी शव की खोजबीन के लिए काफी प्रयास किया. एसडीआरएफ टीम का नेतृत्व कर रहे
इंस्पेक्टर हंशलाल गुप्ता ने बताया कि पानी का बहाव बहुत तेज है. इसके कारण डूबे युवक के शव को खोजने में परेशानी हो रही है. बाद में महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बने गाय घाट-तेरसिया पीपापुल में शव फंसे होने की आशंका व्यक्त करते हुए एसडीआरएफ की टीम वहां भी पहुंची. पीपापुल के आसपास टीम ने शव की तलाश की. टीम के साथ मृतक के चाचा एवं पिता मुकेश भी बोट पर सवार थे. दिन भर की खोजने के बाद भी छात्र के शव का कोई पता नहीं चल सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




