बिदुपुर में नीलगाय के धक्के से बाइक सवार की मौत

Updated at : 09 Jun 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिदुपुर में नीलगाय के धक्के से बाइक सवार की मौत

बिदुपुर : हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग एनएच-103 पर बभनी मठ के निकट नीलगाय के धक्के से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, लोगों ने उसे ऑटो में लाद कर बिदुपुर पीएचसी लाया. चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है. जानकारी के […]

विज्ञापन

बिदुपुर : हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग एनएच-103 पर बभनी मठ के निकट नीलगाय के धक्के से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, लोगों ने उसे ऑटो में लाद कर बिदुपुर पीएचसी लाया. चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार मझौली गांव के शंटिंग मिस्त्री 40 वर्षीय गणेश कुमार और अजय कुमार राय गुरुवार की सुबह बाइक से जंदाहा की ओर जा रहे .थे अजय बाइक ड्राइव कर रहा था,

जबकि गणेश पीछे बैठा था. एनएच 103 पर देसरी थाना क्षेत्र के बभनी मठ के पास एक तेजी से सड़क पार करते नीलगाय से धक्का लगने से दोनों घायल हो गये घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर पीएचसी लाया गया. इलाज के दौरान गणेश कुमार की मौत हो गयी, जबकि अजय को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. मृतक गणेश कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली ग्राम के उपेंद्र राय का पुत्र बताया गया है, जबकि घायल उसी गांव के अजय कुमार राय बताया गया है. सूचना पाकर बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. घटना की सूचना पर पीएचसी में उसके परिजन और गांव के लोग जुट गये.

सके पिता उपेंद्र राय, भाई, बहन और पत्नी के कारण पीएचसी में कोहराम मच गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन