वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल
Updated at : 08 Jun 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद. मौत के बाद मचा कोहराम हाजीपुर/दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी जितेंद्र पासवान के 13 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार पासवान की मौत बुधवार की दोपहर व्रजपात से हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमन गांव में ही कोचिंग पढ़ने जा रहा था. इसी बीच बूदा-बांदी शुरू हो गयी. […]
विज्ञापन
दुखद. मौत के बाद मचा कोहराम
हाजीपुर/दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी जितेंद्र पासवान के 13 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार पासवान की मौत बुधवार की दोपहर व्रजपात से हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमन गांव में ही कोचिंग पढ़ने जा रहा था. इसी बीच बूदा-बांदी शुरू हो गयी. मृतक आम के बगीचा में वर्षा से बचने के लिए आम के पेड़ के जड़ में जा कर खड़ा हो गया. पेड़ पर जहां ठनका गिरने से सुमन बेहोश हो कर गिर पड़ा. बगल में आम चुन रहे बच्चों ने घटना की सूचना परिजन को दी.
मृतक को परिजन उसे इलाज के लिए डीएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना के बाद मां राधा देवी व दादी प्रमिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक चार भाई व एक बहन में सब से छोटा था. घटना की सूचना पर पहुंचे एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा. वहीं सीओ संजय कुमार ने राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर आवश्यक जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




