करताहां थाने के जीपचालक की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 07 Jun 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
करताहां थाने के जीपचालक की सड़क दुर्घटना में मौत

लालगंज नगर : लालगंज प्रखंड के मंगलवार को सड़क दुर्घटना में करतांहा थाना के चालक सिपाही जितेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष की मौत हो गयी. जब वे बाइक से आइजी के द्वारा प्रमोशन को लेकर बुलायी गयी बैठक में भाग लेने मुजफ्फरपुर बाइक से जा रहे थे. एन एच 77 पर तुर्की में स्काॅर्पियो ने […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : लालगंज प्रखंड के मंगलवार को सड़क दुर्घटना में करतांहा थाना के चालक सिपाही जितेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष की मौत हो गयी. जब वे बाइक से आइजी के द्वारा प्रमोशन को लेकर बुलायी गयी बैठक में भाग लेने मुजफ्फरपुर बाइक से जा रहे थे. एन एच 77 पर तुर्की में स्काॅर्पियो ने ठोकर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्कार्पियो भागने में सफल रहा. तुर्की थाना पुलिस तत्काल उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

उनके शव को पुलिस लाइन हाजीपुर लाया गया. जहां करताहां थानाध्यक्ष लालबहादुर,पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों ने सलामी दी. सब की आखें नम हो गयी. ससम्मान शव को उनके पैतृक गांव भोजपुर जिला बक्सर भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाईन उनके डेरा में कोहराम मच गया. मृतक को तीन बेटी और एक बेटा है. सबका रोते रोते बुरा हाल है. करताहां थाना पर भी पुलिस कर्मी, चौकीदार सभी उनकी मौत से शोकाकुल हैं.

साथ ही आसपास के गांव में भी मातम पसरा है.
मृतक जितेंद्र सिंह भोजपुर के बक्सर के थे रहने वाले
हाजीपुर पुलिस लाइन में दी गयी सलामी
प्रोमोशन के लिए आइजी के यहां बैठक में जाने के दौरान हुई घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन