CM नीतीश कुमार को कुशवाहा का जवाब, बोले- पार्टी में मेरी बात नहीं मानी गयी, बिना हिस्सा लिए जाउंगा कैसे

Updated:
विज्ञापन

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि जेडीयू कमजोर हो रहा है. जब पार्टी हमारी मांग पर बैठक बुलाए तभी तो बात करेंगे. जब बैठक बुला ही नहीं रहे तो किससे बात करें. बैठक होगी तो हम जाएंगे और अपनी बात रखेंगे.

विज्ञापन

पटना. बिहार में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बिहार की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है. आज उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मुझे यह बताया जाय कि मैं अपनी बात कहां रखूं. बार-बार कहने के बाद भी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक नहीं की जा रही है. आखिर जब बैठक ही नहीं होगी तो अपनी बात मैं किस मंच पर रखूंगा.

CM नीतीश कुमार को कुशवाहा का जवाब

मुख्यमंत्री कह रहे है कि जाना है तो रोका किसने है. पत्रकारों के इस सवाल पर उपेद्र कुशवाहा ने कहा कि बिना हिस्सा लिए कैसे जाउंगा. इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि जेडीयू के कमजोर होने की बात आपने कही थी तो उन्होंने कहा कि मीडिया को हम बीच में नहीं लेकर आए हैं. मैंने सीएम से मिलकर सारी बातें बताई थी कि कैसै पार्टी कमजोर हुई है. हमको लगा सीएम एक्शन लेंगे. लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. इसके बजाय मुख्यमंत्री ने कहा कि आप तो बीजेपी में जाना चाहते हैं. सीएम के इस बयान से मुझे दुख हुआ.

सीएम नीतीश कुमार के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार

सीएम नीतीश कुमार के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि पार्टी बैठक बुलाए. वे बैठक बुलाएंगे, तभी तो बात करेंगे. जब बैठक ही नहीं बुला रहे हैं तो किससे बात करें. उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि आरजेडी से डील को लेकर कोई बात नहीं कर रहा है. हम दिल की बात आरजेडी से करने के लिए तैयार हैं. मेरी बात नहीं सुनी गई. दूसरे की बात पर नीतीश कुमार काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएम ने खुद से आज तक नहीं बुलाया है. इस दो सालों में उन्होंने पांच मिनट भी बुलाकर भी बात नहीं की है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन