सिवान में अनियंत्रित बोलेरो ने 4 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 2 की हालत नाजुक

सिवान में एक भीषण सड़क हादसे की सूचना आ रही है. यहां एक अनियंत्रित बोलेरो ने 4 लोगों को कुचल दिया है. इस घटना में दो लोगों की की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
सिवान. सिवान में एक भीषण सड़क हादसे की सूचना आ रही है. यहां एक अनियंत्रित बोलेरो ने 4 लोगों को कुचल दिया है. इस घटना में दो लोगों की की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना दरौंदा के मडसरा गांव के पास की है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है.
फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. अब तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पायी है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
इधर, सीतामढ़ी के सोनबरसा में भी हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलट गयी. इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि बस अनियत्रित होकर सड़क से 20 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरी. शुक्र रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










