समस्तीपुर में खिचड़ी खाने से एक ही परिवार दो बच्चों की मौत, एक की हालत नाजुक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2022 7:17 PM
एक ही परिवार के तीन बच्चों ने घर में बनी खिचड़ी को खाया. खिचड़ी खाने के बाद एक के बाद एक तीनों बच्चे बीमार होते गये. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दो बच्चों की मौत हो गई.
समस्तीपुर. समस्तीपुर में खिचड़ी खाने से दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी बच्चे एक ही परिवार से हैं. घटना जिले के विभूतिपुर इलाके की है. जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के तीन बच्चों ने घर में बनी खिचड़ी को खाया. खिचड़ी खाने के बाद एक के बाद एक तीनों बच्चे बीमार होते गये. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में ढाई साल की मीठी कुमारी और 2 साल की वैष्णवी कुमारी शामिल है, जबकि 4 सालकी काव्या कुमारी की इलाज जारी है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया वार्ड 7 में अजीत शाह और रोशन आपस में चचेरे भाई हैं. इन लोगों के परिवार में शनिवार को खिचड़ी बनी थी. परिवार के लोगों के साथ बच्चों ने भी खिचड़ी खायी थी. खिचड़ी खाने के बाद सभी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान तीनों बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े. बच्चों के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान ही दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची का इलाज चल रहा है.
एक ही परिवार में दो-दो बच्चों की मौत के बावजूद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि मामला बीमारी से जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें गांव के लोगों ने सूचना नहीं दी है. डॉक्टर अभय शंकर ठाकुर ने बताया कि संभव है मौत फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई होगी. हालांकि अब तक बीमार बच्चों को पीएससी में नहीं लाया गया है, जिस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि आखिर मौत का कारण क्या है. उधर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










