भागलपुर में बम विस्फोट से दो बच्चे जख्मी, खेलने के दौरान बच्चों ने छुआ तो हुआ धमाका

Updated at : 15 Jun 2023 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में बम विस्फोट से दो बच्चे जख्मी, खेलने के दौरान बच्चों ने छुआ तो हुआ धमाका

भागलपुर में बम विस्फोट से दो बच्चों के घायल होने की सूचना है. बम के बगीचे में रखा हुआ है. खेलने के दौरान बच्चे बगीचे में रखे बम को छुआ तो धमाका हो गया. बताया जाता है कि बम विस्फोट गुरुवार की दोपहर में हुआ है.

विज्ञापन

भागलपुर. भागलपुर में बम विस्फोट से दो बच्चों के घायल होने की सूचना है. बम के बगीचे में रखा हुआ है. खेलने के दौरान बच्चे बगीचे में रखे बम को छुआ तो धमाका हो गया. बताया जाता है कि बम विस्फोट गुरुवार की दोपहर में हुआ है. धमाके में 2 बच्चे जख्मी हो गये हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नाथनगर इलाके के मनोहरपुर इलाके की है. घटना की सूचना नाथनगर थाने की पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

झाड़ियों के बगल में बम छुपा कर रखा हुआ

स्थानीय मीडिया के अनुसार मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र स्थित मनोहरपुर गांव में एक चबूतरे के पास झाड़ियों के बगल में बम छुपा कर रखा हुआ था. खेलने के दौरान बच्चों ने बम को उठाने की कोशिश की, इसी दौरान बम फट गया. इससे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों बच्चों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जांच में जुटी पुलिस

​​​​​

बताया जा रहा है कि मनोहरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के घर के पिछले हिस्से के झाड़ियों में बम ब्लास्ट हुआ है. गुरुवार को खेलने के दौरान बच्चों ने गेंद नुमा बम को देखा. बम को जैसे ही छुआ..एक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गये. धमाके की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनाई दी. आसपास के लोग मौके पर जुट गये. बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन