ePaper

Train News: नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी,मुजफ्फरपुर-मेहसी और रक्सौल रेलखंड पर चलेगी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 22 Mar 2023 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Train News: नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी,मुजफ्फरपुर-मेहसी और रक्सौल रेलखंड पर चलेगी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें

Train News पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 मार्च से 30 मार्च तक नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से 09.45 बजे खुलकर 11.40 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी. वापसी में बापूधाम मोतिहारी से 12.00 बजे खुलकर 14.45 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.

विज्ञापन

समस्तीपुर मंडल के जीवधारा-पीपरा-चकिया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन किया गया है. एनआई वर्क के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 27 मार्च से 30 मार्च तक नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज, रक्सौल-बापूधाम मोतिहारी-रक्सौल एवं मेहसी-मुजफ्फरपुर- मेहसी रेलखंड पर पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.

पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 मार्च से 30 मार्च तक नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से 09.45 बजे खुलकर 11.40 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी. वापसी में बापूधाम मोतिहारी से 12.00 बजे खुलकर 14.45 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.

27 मार्च से 29 मार्च तक नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से 14.45 बजे खुलकर 16.45 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी. वापसी में बापूधाम मोतिहारी से 17.05 बजे खुलकर 19.30 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.

27 मार्च से 30 मार्च तक रक्सौल-बापूधाम मोतिहारी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रक्सौल से 06.15 बजे खुलकर 07.45 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी. वापसी में बापूधाम मोतिहारी से 09.00 बजे खुलकर 10.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

27 मार्च से 29 मार्च तक रक्सौल-बापूधाम मोतिहारी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रक्सौल से 12.30 बजे खुलकर 14.00 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी. वापसी में बापूधाम मोतिहारी से 16.10 बजे खुलकर 18.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

27 मार्च से 30 मार्च तक मुजफ्फरपुर-मेहसी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 08.35 बजे खुलकर 09.50 बजे मेहसी पहुंचेगी. वापसी में मेहसी से 10.45 बजे खुलकर 12.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

27 मार्च से 29 मार्च तक मुजफ्फरपुर-मेहसी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 15.35 बजे खुलकर 17.00 बजे मेहसी पहुंचेगी. वापसी में मेहसी से 17.30 बजे खुलकर 18.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन