ePaper

Bihar Weather News: बिहार में फिर होगी झमाझम बारिश,जानिए पटना-गया से मुजफ्फरपुर में कब से मॉनसून का दिखेगा असर

Updated at : 20 Sep 2023 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather News: बिहार में फिर होगी झमाझम बारिश,जानिए पटना-गया से मुजफ्फरपुर में कब से मॉनसून का दिखेगा असर

19 June Beli road barish

माॅनसून नये सिरे से सक्रिय होने जा रहा है. मॉनसून की सक्रियता की वजह बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बिहार के निकटवर्ती क्षेत्र में कम दबाव का केंद्र बनना है.

विज्ञापन

बिहार के लिए अच्छी खबर है कि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं. पटना सहित समूचे राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश का अंदेशा है. कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है. किसानों को इस बरसात से काफी फायदा हो सकता है. विशेषकर धान के लिए यह बरसात बेहद उपयोगी होगी.

आइएमडी की आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार 21 तारीख से बारिश का नया दौर शुरू होगा. 22 तारीख को पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार हैं, जिसे 24 सितंबर तक चालू रहने की संभावना है. दरअसल, माॅनसून नये सिरे से सक्रिय होने जा रहा है. मॉनसून की सक्रियता की वजह बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बिहार के निकटवर्ती क्षेत्र में कम दबाव का केंद्र बनना है.

undefined

साथ ही झारखंड से ट्रफ लाइन भी गुजर रही है. इन सभी के संयुक्त प्रभाव से मानसून सक्रिय होगा. इससे उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व और अन्य इलाकों में अच्छी बारिश होगी. जानकारी के मुताबिक बिहार में अभी तक केवल 640 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह सामान्य से 30% कम है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन