TMBU ने पैट परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित की, PG सेमेस्टर-टू की परीक्षा इस तारीख से होगी

Updated at : 12 Jan 2023 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
TMBU ने पैट परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित की, PG सेमेस्टर-टू की परीक्षा इस तारीख से होगी

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने पैट परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. फॉर्म 15 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन भरा जा सकेगा.

विज्ञापन

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने पैट परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. फॉर्म 15 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन भरायेगा. कुलपति प्रो जवाहर लाल के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को अधिसचूना जारी की है.

1500 रुपये लिये जायेंगे आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन शुल्क 1500 रुपये लिये जायेंगे. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित किया जायेगा. इस बार 24 विषय के लिए पैट परीक्षा लिया जायेगा. इसमें बायो-टेक्नोलॉजी, बॉटनी, कमेस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी, होम साइंस, सांख्यिकी, गणित, भूगोल, इतिहास, आइआरपीएम, संगीत, मनोविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, रूरल इक्नॉमिक्स, गांधी विचार, हिंदी, मैथिली, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, पर्शियन, बांग्ला, कॉमर्स एवं एमबीए व लॉ संकाय की परीक्षा होगी. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि पैट परीक्षा को लेकर विवि के वेबसाइट पर नोटिस अपलोड कर दिया गया है. यहां से छात्रों को पैट परीक्षा संबंधित जानकारी मिल सकती है.

23 जनवरी से पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा

टीएमबीयू में पीजी सत्र 2020-22 सेमेस्टर टू की परीक्षा 23 जनवरी से शुरू होगी. इसे लेकर गुरुवार को विवि से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चलेगी. सभी पीजी विभागों व कॉलेजों के पीजी विभागों को पत्र भेजा गया है.

परीक्षा कार्यक्रम

  • तिथि                         पेपर संख्या

  • 23 जनवरी             सीसी-5

  • 27 जनवरी             सीसी-6

  • 30 जनवरी             सीसी- 7

  • दो फरवरी             सीसी- 8

  • छह फरवरी             सीसी- 9

  • नौ फरवरी             एइसी-वन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन