TMBU में कोविड-19 काल में छात्रों से ली गई राशि को अब तक नहीं किया जा सका वापस, बढ़ रहा आक्रोश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2022 5:21 AM
Bhagalpur news: टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह के परिधान के नाम पर ली गयी राशि लौटायी जायेगी. संबंधित अधिकारी से बात कर लौटाने की प्रक्रिया पर विचार किया जायेगा.
भागलपुर: टीएमबीयू में 46वें दीक्षांत समारोह के नाम छात्रों से परिधान के नाम पर ली गयी राशि वापस नहीं करने से छात्रों में आक्रोश है. छात्र-छात्राएं जल्द ही कुलपति से मिल सकते हैं. विवि में दीक्षांत समारोह 2021 कोविड-19 से रोकना पड़ गया था. दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के लिए करीब छह हजार छात्रों ने विवि में आवेदन किया था. इसमें स्नातक, पीजी, पीएचडी व डी-लिट की उपाधि के लिए आवेदन आये थे. विवि ने छात्रों से पीएचडी व डी-लिट के उपाधि के लिए 1700 रुपये शुल्क लिया था. पीजी व स्नातक में 1500 रुपये शुल्क लिया था.
दीक्षांत समारोह के नाम परिधान के 800 रुपये लेने पर छात्रों ने हंगामा किया था. विवि प्रशासन ने सभी पीजी विभागों व कॉलेजों को पत्र भेज कर कहा था कि दीक्षांत समारोह के परिधान शुल्क में बदलाव किया गया है. अब 200 रुपये प्रति छात्र शुल्क लिया जायेगा. जो छात्र-छात्राएं 800 रुपये शुल्क जमा किये हैं. दीक्षांत समारोह के बाद 600 रुपये उन्हें वापस कर दिया जायेगा.
टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह के परिधान के नाम पर ली गयी राशि लौटायी जायेगी. संबंधित अधिकारी से बात कर लौटाने की प्रक्रिया पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










