ePaper

इस बार पटना में गंगा के डेल्टा पर बनेगा छठ घाट, बोले नीतीश कुमार- टापूनुमा संरचना को अर्घ्य देने लायक बनायें

Updated at : 27 Oct 2021 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
इस बार पटना में गंगा के डेल्टा पर बनेगा छठ घाट, बोले नीतीश कुमार- टापूनुमा संरचना को अर्घ्य देने लायक बनायें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें. टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों के आवागमन की व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट घाट और महेन्द्रू घाट से टापूनुमा संरचना तक पीपापुल का निर्माण कराया जा रहा है.

बांस घाट से भी टापूनुमा संरचना तक पीपा पुल के निर्माण की संभावनाओं को तलाशें. गंगा नदी के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें. मुख्यमंत्री ने यह बातें बुधवार को छठ महापर्व के पहले गंगा घाटों का निरीक्षण करने के दौरान कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तीन नवंबर को एक बार फिर से छठ घाटों का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें ताकि अर्ध्य देने में कोई परेशानी न हो. यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले. छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक ढंग से बैरिकेडिंग करायें, साथ ही नदी किनारे की सड़कों के पास भी बैरिकेडिंग करायें.

undefined

छठ व्रतियों की सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखें. इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्टीमर से गांधी घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का निरीक्षण किया. इसके बाद दानापुर के नासरीगंज तक भी उन्होंने गंगा घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

गंगा घाटों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना की गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं. छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर हमलोगों ने आज विभिन्न घाटों का जायजा लिया है. छठ घाटों की तैयारियों के संबंध में लोगों से विचार-विमर्श कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

इस बार अधिक वर्षापात होने से गंगा नदी में पानी का प्रवाह काफी ज्यादा है. ऐसे में छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी है ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि अधिकारी और इंजीनियर गंगा के किनारे के घाटों का जायजा लेकर छठ महापर्व को लेकर स्थल का चयन करके काम शुरू कर देंगे ताकि छठ व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं हो.

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सहित पटना नगर निगम, बुडको और बिहार राज्य जल पर्षद के वरीय पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन