पटना में चोरों ने एक बंद घर से लाखों की संपत्ति को किया पार, बालाजी का दर्शन करने गये थे परिवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2023 11:20 AM
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति को गायब कर दिया. बता दें कि मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ बालाजी का दर्शन करने के लिए गये हुए थे.
पटना : बिहटा थाना क्षेत्र के गुलटेरा बाजार स्थित एक मकान में घुसकर चोरों ने लगभग दस लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के मुताबिक गृह स्वामी मुकेश दुबे मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ बीते 11 दिन पहले बालाजी का दर्शन करने गये थे. रविवार की रात मकान को सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है.
रविवार की सुबह मकान में रह रहे किरायेदारों ने जब गेट का ताला टूटा देखा, तो लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा था. अलमारी व बैग से कीमती जेवरात और नकद भी गायब था. जिसके बाद किरायेदारों ने मामले की सूचना गृहस्वामी को दी.
इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद मकान मालिक ने चोरी की घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद मकान मालिक मुकेश दुबे के परिजन निक्की ने मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी. निक्की ने बताया कि मेरे मुकेश दुबे मेरे भाई है. घर से लगभग 10 से 12 लाख की संपत्ति की चोरी हुई है. कैश भी गायब है.
इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी सनोवर खान ने मामले की छानबीन की. पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज जांच करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










