ePaper

Bihar Crime News: शादीशुदा महिला को भगा कर युवक ने रचायी थी शादी, हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया

Updated at : 12 Nov 2021 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: शादीशुदा महिला को भगा कर युवक ने रचायी थी शादी, हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया

Bihar Crime News कटेया पुलिस ने फंदे से झुलते शव को घर के बरामदे से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत महिला बैकुंठपुर गांव निवासी अंकित गुप्ता की 27 वर्षीया पत्नी नीलम देवी थी.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में शादी के एक महीने बाद ही बहू की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया. बुधवार की सुबह कटेया पुलिस ने फंदे से झुलते शव को घर के बरामदे से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत महिला बैकुंठपुर गांव निवासी अंकित गुप्ता की 27 वर्षीया पत्नी नीलम देवी थी.

बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के अमही मिश्र गांव निवासी शिव गुप्ता ने अपनी बेटी नीलम की शादी उत्तर प्रदेश के सलेमपुर गांव निवासी मानिक गुप्ता के पुत्र बृजेश गुप्ता के साथ सात जुलाई, 2021 को की थी. शादी के दो दिन बाद नौ जुलाई को ही अंकित गुप्ता नीलम को ससुराल से भगा कर ले गया और भोरे स्थित दुर्गा मंदिर में शादी कर ली. फिर दोनों मुंबई चले गये.

मुंबई पहुंचने के बाद 12 अक्तूबर को बांद्रा कोर्ट में दोनों ने शादी कर ली. शादी करने के कुछ ही दिन बाद वे दोनों अपने घर कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर आ गये. दोनों के घर पहुंचने के बाद परिवार में कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था. नीलम के ससुरालवाले उसे रोज प्रताड़ित कर रहे थे. वह इस बात की जानकारी अपने परिजनों को देती रही. आरोप है कि फिर ससुरालवालों ने मंगलवार की रात उसकी हत्या कर दी.

शादी से पहले बैकुंठपुर में ही रहती थी नीलम

शादी से पहले नीलम काफी परेशान रहती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात बैकुंठपुर गांव निवासी राम छबीला गुप्ता की पत्नी फूला देवी से हो गयी. फूला देवी झाड़-फूंक करती थी. नीलम झाड़-फूंक कराने के लिए उसके पास आयी और वह भी बैकुंठपुर में ही रहने लगी. इसी दौरान फूला देवी के पुत्र अंकित गुप्ता से नीलम को प्रेम हो गया.

इस बात की जानकारी जब फूला देवी को हुई, तो उसने नीलम के पिता से मुलाकात की और अगुआ बन कर नीलम की शादी अपने ही जान-पहचान के सलेमपुर निवासी मानिक गुप्ता के पुत्र बृजेश गुप्ता से करा दी. लेकिन, फूला देवी का बेटा अंकित नीलम के ससुराल पहुंचा और दोनों वहां से भाग निकले और पहले भोरे के मंदिर और इसके बाद मुंबई के बांद्रा कोर्ट में शादी कर ली.

Also Read: Bihar News: बेटे की कर रहा था पिटाई, बचाने गयी छठव्रती मां को घोंपा चाकू, गंभीर रूप से जख्मी

आसपास के लोगों ने मायकेवालों को दी जानकारी

हत्या करने के बाद शव फंदे में डालकर घर के बरामदे में लटका दिया और सभी फरार हो गये. बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने महिला के शव को फंदे से झुलते देख इस बात की जानकारी उसके मायके वालों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही नीलम के मायके वाले पहुंच गये और इस बात की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद छानबीन में जुट गयी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन