कोलकाता से 20 घंटे की यात्रा कर पटना पहुंचे यात्री, 16 घंटे देरी से रवाना हुए मुंबई, खराब मौसम के कारण पटना एयरपोर्ट रहा अस्त-व्यस्त

Published at :25 Jan 2021 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता से 20 घंटे की यात्रा कर पटना पहुंचे यात्री, 16 घंटे देरी से रवाना हुए मुंबई, खराब मौसम के कारण पटना एयरपोर्ट रहा अस्त-व्यस्त

रविवार को शनिवार की तुलना में विजिबिलिटी बेहतर रहने के बावजूद पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका.

विज्ञापन

पटना. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से 18 से 20 घंटे की यात्रा कर रविवार की दोपहर में विमान यात्री पटना पहुंचे.

शनिवार शाम में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से पटना आने वाली स्पाइसजेट की इन तीनों फ्लाइटों को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया था, जहां यात्रियों को रात भर रुकना पड़ा था.

शनिवार की शाम छह से रात नौ बजे के बीच में कोलकाता डायवर्ट हुए इन तीनों विमानों के यात्रियों को रविवार दोपहर एक से तीन बजे के बीच पटना लाया गया.

कोलकाता टर्मिनल में इन यात्रियों के खान-पान की सुमचित व्यवस्था नहीं की गयी थी, जिसके कारण वे बेहद नाराज दिखे. हालांकि, अधिकारिक सूत्राें के अनुसार इस दौरान सभी संभव सुविधाएं यात्रियों को दी गयी थीं.

16 घंटे के बाद रवाना हुए काेलकाता, दिल्ली व मुंबई

पटना से शनिवार काे काेलकाता, दिल्ली व मुंबई जाने वाले स्पाइसजेट के करीब 364 यात्रियाें काे भी भारी फजीहताें का सामना करना पड़ा. जिनका घर पटना में था, वे तो फ्लाइट डायवर्ट होने की सूचना मिलने के बाद अपने घर चले गये. लेकिन, बाहर के 200 यात्रियाें काे भीषण ठंड में शनिवार की पूरी रात टर्मिनल में ही गुजारनी पड़ी.

वे लगभग 16 घंटे के बाद रविवार काे दोपहर 12 से 12:30 के बीच पटना से काेलकाता, दिल्ली व मुंबई के लिए रवाना हुए.

जाने से पहले तक जारी रहा हंगामा

शनिवार की रात शुरू इन यात्रियाें का हंगामा रविवार को भी जाने से पहले तक जारी रहा. इनका कहना था कि एयरलाइंस ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी. खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गयी. भूखे-प्यासे रहे.

रद्द विमानों के यात्रियों ने किया हंगामा

रद्द होने वाली फ्लाइटों के यात्रियों को इसकी पूर्व सूचना दे दी गयी थी. जो पटना के रहनेवाले थे, वे टर्मिनल नहीं आये. लेकिन, जो बाहर से टर्मिनल में आ गये थे, उनको बहुत परेशानी हुई.

वे एयरलाइंस से दूसरे विमान से जल्द भेजने की व्यवस्था करने की मांग करने लगे, जबकि एयरलाइंस उनके यात्रा को रीशिडयूल करने का प्रयास कर रही थी. इसका कई यात्रियों ने विरोध किया और टर्मिनल में हंगामा भी किया.

डायवर्ट होकर वापस आने वाली फ्लाइटें

फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक

  • SG946 दिल्ली पटना

  • SG255 मुंबई पटना

  • SG3507 कोलकाता पटना

रद्द होने वाली फ्लाइटें

फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक समय

  • SG8480 दिल्ली-पटना शाम 6:00

  • G82506 दिल्ली-पटना शाम 6:25

  • G8133 दिल्ली-पटना रात 7:45

  • G8134 पटना-दिल्ली रात 8:15

  • देर से उड़े 14 जोड़ी विमान, चार रद्द

रविवार को शनिवार की तुलना में विजिबिलिटी बेहतर रहने के बावजूद पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका.

धुंध और ऑपरेशनल वजहों से चार फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि 14 जोड़ी विमान देर से उड़े. सुबह में विजिबिलिटी 1000 मीटर से नीचे होने के कारण सुबह 10:39 बजे पहली लैंडिंग हुई.

इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट 6E5373 निर्धारित समय से 16 मिनट पहले ही लैंड कर गयी. हालांकि, उससे पहले शेडयूल वाली दो फ्लाइटें देर थीं, जो बाद में लैंड हुईं. साथ ही 12 जोड़ी अन्य फ्लाइटें भी देर से उड़ीं और उतरीं. हालांकि, विमानों की देरी दो घंटे से कम होने के कारण यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन