ePaper

हाइकोर्ट पहुंचा दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण का मामला, सरकार से मांगा गया जबाव

Updated at : 06 Aug 2021 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट पहुंचा दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण का मामला, सरकार से मांगा गया जबाव

दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर पेच फंस गया है. मामला अब पटना उच्च न्यायालय पहुंच गया है. इसे लेकर न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की कोर्ट ने केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर पेच फंस गया है. मामला अब पटना उच्च न्यायालय पहुंच गया है. इसे लेकर न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की कोर्ट ने केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

न्यायालय ने तीन माह के भीतर मामले में अंतिम निर्णय ले लेने की बात कही है. न्यू बलभद्रपुर, लहेरियासराय मोहल्ला निवासी संजय कुमार राय ने न्यायालय में दरभंगा स्थित एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट रखने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज की है.

याचिकाकर्ता ने कहा है कि हवाई अड्डा की जमीन महराजाधिराज कामेश्वर सिंह की है. इसलिए उसके नामकरण में इस बात का ख्याल रखा जाय. याचिकाकर्ता ने एयरपोर्ट का नाम दरभंगा एयरपोर्ट रहने देने अथवा महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह एयरपोर्ट नाम करने या महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह विद्यापति एयरपोर्ट नामकरण का आग्रह किया है.

कहा गया है कि बिहार सरकार की ओर से दरभंगा स्थित एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट करने को लेकर केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. कहा गया है कि महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. लिहाजा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर होना चाहिए.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन