बिहार में नहीं थम रहा ब्लैक फंगस का कहर, चार मरीजों की मौत, 19 नये भर्ती, 14 का हुआ ऑपरेशन

कोरोना के दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के मामले और उससे होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार को चार ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत हो गयी. इसमें तीन आइजीआइएमएस व एक पटना एम्स में मौत हुई है.
पटना. कोरोना के दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के मामले और उससे होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार को चार ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत हो गयी. इसमें तीन आइजीआइएमएस व एक पटना एम्स में मौत हुई है.
आइजीआइएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने कहा कि फंगस से मरने वाले तीनों मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था. वर्तमान में यहां 124 मरीज ब्लैक फंगस के भर्ती हैं. इनमें 11 कोरोना पॉजिटिव व 124 कोरोना निगेटिव हैं.
छह नये मरीजों को भर्ती किया गया, इनमें चार मरीज इएनटी व दो नेत्र रोग विभाग में भर्ती किये गये. वहीं एम्स में 11 व पीएमसीएच में दो मरीजों को भर्ती किया गया है. तीनों अस्पताल में 19 नये मरीजों को जहां भर्ती किया गया.
कोरोना की दूसरी लहर में म्यूकोरमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस इन्फेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं. म्यूकोरमाइकोसिस फंगस कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए खतरा बना हुआ है. यहां बता दें कि पटना के आइजीआइएमएस, एम्स, पीएमसीएच व एनएमसीएच में बीते सवा महीने में करीब 85 से अधिक मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है.
पटना समेत बिहार में तेजी से बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों के बीच खुशी देने वाली खबर भी सामने आ रही है. आइजीआइएमएस के बाद अब पटना एम्स ने भी एक महीने के अंदर 100 ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी पूरी कर ली है. बुधवार को कुल 107 मरीजों की सर्जरी हो गयी है.
एम्स के निदेशक डॉ प्रभात कुमार सिंह ने टीम को बधाई दी है. निदेशक ने कहा कि इएनटी विभाग की हेड डॉ क्रांति भावना के नेतृत्व में ट्रामा सर्जरी के हेड डॉ अनिल कुमार, डॉ भारतेन्दु, डॉ जगजीत पाण्डेय, डॉ शिव शंकर पासवान की देखरेख में सर्जरी शामिल है़ रोजाना 10 से 15 मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है. यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




