Bihar News : छापेमारी में जब्त शराब की दो बोतल गायब करना कॉस्टेबल को पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
Bihar News : छापेमारी में जब्त शराब की दो बोतल गायब करना कॉस्टेबल को पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

नगर थाने के कॉन्स्टेबल नीतेश कुमार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. कॉन्स्टेबल पर छापेमारी में जब्त दो बोतल विदेशी शराब को गायब करने का आरोप है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव में छापेमारी की गयी थी.

विज्ञापन

लखीसराय. नगर थाने के कॉन्स्टेबल नीतेश कुमार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. कॉन्स्टेबल पर छापेमारी में जब्त दो बोतल विदेशी शराब को गायब करने का आरोप है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव में छापेमारी की गयी थी.

इस दौरान विदेशी शराब की 12 बोतलें मिली थी. इसी में से 2 बोतल विदेशी शराब को गायब करने का आरोप लखीसराय नगर थाने के कॉन्स्टेबल नीतेश कुमार पर लगा था. इसी मामले में पुलिस कप्तान ने रविवार को नीतेश कुमार को निलंबित कर दिया है.

वही दूसरी ओर लखीसराय में पुलिस की ओर से शराब के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. शराबबंदी को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में कबैया पुलिस ने जमुई मोड़ के पास छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से विदेशी शराब की 176 बोतलें जब्त की.

पुलिस ने इस दौरान दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया. शराब की खेप झारखंड से लखीसराय लायी गयी थी. जिसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पूरी टीम जमुई मोड़ के पास पहुंच गयी. वहां से दो शराब तस्करों को धर दबोचा गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन