तेलंगाना के सीएम KCR राजद सुप्रीमो लालू यादव से की मुलाकात, बुके देकर किया स्वागत

Updated at : 31 Aug 2022 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम KCR राजद सुप्रीमो लालू यादव से की मुलाकात, बुके देकर किया स्वागत

तेलंगाना के सीएम KCR आज पटना पहुंचे हुए हैं. इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव से भी राबड़ी आवास पर मुलाकत किया. लालू यादव ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं.

विज्ञापन

पटना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की. साथ ही शहीदों के परिजनों को सहायता राशि दी. वहीं, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राबड़ी आवास भी पहुंचे. इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकत की. पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

लालू यादव से की मुलाकात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज पटना पहुंचे हुए है. इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में गलवान घाटी में शहीद जवानों के परिजन और हैदराबाद में हादसे का शिकार हुए मजदूरों को आर्थिक मदद दी. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी मुलाकात किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं. इसके बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राबड़ी देवी के आवास पर भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रिमो लालू यादव से मुलाकत की. लालू यादव ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. मुलाकात के दौरान लालू यादव की जो तस्वीरें सामने आई उसमें वो स्वस्थ और खुश दिखें.

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर पहुंचे थे पटना

बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव बुधवार को बिहार के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने उन्हें खुद एयरपोर्ट से रिसीव किया और कार्यक्रम स्थल पर लेकर गए. बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद KCR ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है. 8 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन