ePaper

Bihar Politics : पप्पू की मांग पर तेजस्वी की चुप्पी, कांग्रेस के लिए पूर्णिया सांसद ने इन इलाकों में मांगी सीटें  

Updated at : 17 Apr 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
पप्पू यादव और तेजस्वी यादव

पप्पू यादव और तेजस्वी यादव

Bihar Politics : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को मांग की इस बार के विधानसभा चुनाव में कोसी और सीमांचल के इलाके में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिली. क्योंकि इस क्षेत्र में बिना जाति, धर्म की राजनीति होती है. इस कारण इस इलाके में कांग्रेस को अधिक सीट लड़नी चाहिए.

विज्ञापन

Bihar Politics : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं से कोसी और सीमांचल में अधिक से अधिक सीटें कांग्रेस को देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि कोसी और सीमांचल कांग्रेस की जमीन रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में राजद को कोसी और सीमांचल इलाके में सीट नहीं मिली. उन्होंने राजद के नेताओं से आग्रह करते हुए कहा कि सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल में बिना जाति, धर्म की राजनीति होती है. इस कारण इस इलाके में कांग्रेस को अधिक सीट लड़नी चाहिए, ताकि हम एनडीए को इस इलाके में हरा सकें. हालांकि उनकी इस मांग पर महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी ने चुप्पी सांध ली है. गुरुवार को पटना में महागठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया. 

सांसद पप्पू यादव

भाजपा हमेशा कांग्रेस को अपना विरोधी मानती है : पूर्णिया सांसद 

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन में क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस पर दबाव बनाना चाहती हैं, लेकिन एक भी क्षेत्रीय पार्टी किसी खास मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं होती. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से नहीं लड़ती हैं. भाजपा हमेशा कांग्रेस को अपना विरोधी मानती है. जिस माटी की विचारधारा जिसकी हो, वही पार्टी वहां लड़े. कांग्रेस को इसका अधिकार भी बनता है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी से डरते हैं प्रधानमंत्री मोदी : पप्पू 

इस दौरान पप्पू ने निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए कहा, “आप सकारात्मक राजनीति करें. आपको बिहार की समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए. आप लगातार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) का इस्तेमाल कर रहे हैं. इंदिरा गांधी का पोता इस जन्म तो क्या सात जन्म तक आपसे नहीं डरेगा. आप जितना डर दिखा दें.  दरअसल, मुझे लगता है कि आप डर चुके हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से आपको डर है.”

इसे भी पढ़ें : RJD विधायक को सता रहा मौत का डर, बोले- ‘मेरी हत्या के लिए मंगाया गया है हथियार’

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस जिले को मिली अमृत भारत और वंदे भारत की सौगात, महज 13 घंटे में पूरा दिल्ली का सफर

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन