महागठबंधन की सरकार में मंत्री बनेंगे तेजप्रताप !, कहा- 'नौजवान को मंत्री पद नहीं मिलेगा तो किसको मिलेगा'

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के शपथ ग्रहण समारोह के बाद तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि महागठबंधन की सरकार (mahagathbandhan government) बिहार के नौजवानों, गरीबों और वंचितों की सरकार है. महागठबंधन की सराकर में नौजवान ही मंत्री बनेंगे.
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को राजभवन में 8वीं बार मुख्यमंत्री पद सी शपथ ली. उनके साथ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इन सब के बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक अलग ही स्वैग ही. महागठबंधन की सरकार में मंत्री बनने के एक सावल पर तेजप्रताप यादव ने मजेदार जवाब दिया है.
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मंत्री बनाए जाने के सावल पर तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि महागठबंधन की सरकार (mahagathbandhan government) बिहार के नौजवानों, गरीबों और वंचितों की सरकार है. तेजस्वी यादव ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया है. हमलोग युवाओं को रोजगार दिलाने का काम करेंगे. इसलिए महागठबंधन की सराकर में नौजवान ही मंत्री बनेंगे. उन्होंने खुद को मंत्री बनाए जाने के सावल पर हंसते हुए कहा कि नौजवान को अगर मंत्री पद नहीं मिलेगा तो और किसे मिलेगा.
बता दें कि इससे पहले बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने हर भाषण में पहली कैबिनेट के दौरान ही 10 लाख सरकारी और स्थायी नौकरियां देने की बात कहते आए हैं और मैं प्रतिदिन उनको दस लाख युवाओं को रोजगार दिलाने की याद दिलाता रहूंगा. उन्होंने कहा कि आरजेडी के 80 विधायक है, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के 45 विधायक हैं. नीतीश कुमार केवल दिखाने के लिए सीएम होंगे और असली सीएम तेजस्वी यादव होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




