बिहार में महिलाओं को टारगेट बनाता था नरमुंड वाला तांत्रिक, लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल और फिर…

Updated at : 08 Aug 2024 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में महिलाओं को टारगेट बनाता था नरमुंड वाला तांत्रिक, लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल और फिर…

बिहार के गोपालगंज में एक शख्स खुद को तांत्रिक बताकर लड़कियों और महिलाओं को अपना टारगेट बनाता था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने झारखंड निवासी एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया जिसके पास नरमुंड समेत तंत्र-मंत्र की कई किताबें मिली हैं. तांत्रिक महिलाओं को अपना टारगेट बनाता था और उससे पैसे ऐंठता था. भोरे थाना क्षेत्र की एक छात्रा को भी उसने ऐसे ही अपने जाल में फंसाया. लेकिन उस छात्रा ने उसे हवालात तक पहुंचवा दिया. तांत्रिक का नाम हासिफ शेख है जो शोखा बाबा के नाम से प्रचलित हो गया था. वह तंत्र-मंत्र का मायाजाल फैलाकर महिलाओं और लड़कियों को अपने झांसे में लेता था.

छात्रा को ब्लैमेल कर रहा था तांत्रिक…

गोपालगंज की एक छात्रा को तांत्रिक हासिफ शेख ने अपने झांसे में ले लिया. वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था. दरअसल, एक छात्रा ने पुलिस के पास शिकायत की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. हासिफ शेख पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि वो घर से पढ़ाई के लिए निकली थी. अचानक रास्ते में इस तांत्रिक ने उसे रोक लिया. उसके चेहरे पर उसने एक कैमिकल जैसा कुछ फेंक दिया. जिससे उसका पूरा चेहरा ही काला पड़ गया. उसके बाद वो धमकी देने लगा कि उसके साथ बुरा हो जाएगा. जिससे घबराकर पीड़िता ने हासिफ शेख के खिलाफ डायन एक्ट में केस दर्ज कराया है.

ALSO READ: ब्वॉयफ्रेंड के सामने लूटी थी इज्जत, भागलपुर जेल में 54 कैदियों के बीच पीड़िता ने 6 बलात्कारियों को पहचाना

कई महिलाओं और लड़कियों को अपने झांसे में ले चुका

छात्रा का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे डराकर अपने झांसे में ले लिया. उसे एक लाख 10 हजार रूपए भी ऐंठ लिए. तीन बार में वो पैसे उसे उसने दिए. लेकिन जब छात्रा तांत्रिक के चंगुल से निकलना चाहने लगी तो उसपर दो लाख रुपए और देने का वो दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने बताया कि इलाके की कई महिलाओं और लड़कियों को तांत्रिक ने अपने झांसे में लिया है.

नरमुंड के बारे में बोले डीएसपी

इधर, थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार ने दलबल के साथ तांत्रिक के ठिकाने पर छापेमारी की. वह भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर बाजार में किराये के मकान में रहता था.पुलिस को छापेमारी में मानव हड्डियां, दो खोपड़ी और तंत्र-मंत्र की किताबें मिली हैं. पुलिस अब उन लोगों का पता लगा रही है जो इसके झांसे में आए हैं. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.वहीं डीएसपी ने बताया कि तांत्रिक ने पूछताछ में बताया है कि किसी नदी के घाट से उसने नरमुंड लाया था. तांत्रिक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन