सीतामढ़ी के भारत नेपाल सीमा पर मिठाई व्यवसायी की चाकू घोंप कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2023 3:53 PM
बिहार के सीतामढ़ी में अचानक आपराधिक घटनाओं में बढोतरी देखने को मिल रही है. ताजा मामला भारत नेपाल की सीमा पर स्थित बैरगनिया नगर परिषद का है. यहां अपराधियों ने एक व्यवसायी की हत्या कर दी है.
सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी में अचानक आपराधिक घटनाओं में बढोतरी देखने को मिल रही है. ताजा मामला भारत नेपाल की सीमा पर स्थित बैरगनिया नगर परिषद का है. यहां अपराधियों ने एक व्यवसायी की हत्या कर दी है. इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है. भारत नेपाल सीमा के बैरगनिया नगर परिषद के अशोगी वार्ड 04 निवासी बिगू साह के पुत्र अर्जुन कुमार मिठाई बतासा का व्यवसाय करते थे. गुदरी बाजार में देर रात उनकी हत्या कर दी गई.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि व्यवसायी अपने घर से भोजन खाने के लिए निकला था उसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हत्या को लेकर परिजनों का कहना है कि वह भोज खाकर घर लौट रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने उसकी चाकू घोंप कर हत्या कर दी. साथ ही परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने सुबह शव को देख कर मोबाइल के जरिए हमें को सूचना दी. वहीं इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी.
घटना की जानकारी मिलते ही बैरगनिया थाना अध्यक्ष रणवीर झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले को लेकर पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने कहा कि परिजनों के बयान के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. वहीं हत्या को लेकर जांच की जा रही है. फिलाहल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही गुनहगारों को पकड़ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










