Bihar News: कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, रुपये गिनते-गिनते थक गयी टीम

Bihar News छापेमारी के पहले घंटे में ही 50 लाख नगद रुपये मिला है. इसके अलावा 5 महंगी गाड़ियां व 4 मंजिला मकान भी मिला है. इंजीनियर इस मकान को अपनी संपत्ति के विवरण में उल्लेख नहीं किया था.
Bihar News: बिहार में अवैध संपत्ति रखने वाले अफसर निगरानी ब्यूरों के रडार पर है. मसौढ़ी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पटना स्थित राजीव नंगर आवास समेत कई ठिकानों पर निगरानी ब्यूरों ने छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान इंजीनियर के घर से मिला कैस देखकर निगरानी की टीम दंग रह गयी.
छापेमारी के पहले घंटे में ही 50 लाख नगद रुपये मिला है. इसके अलावा 5 महंगी गाड़ियां व 4 मंजिला मकान भी मिला है. इंजीनियर इस मकान को अपनी संपत्ति के विवरण में उल्लेख नहीं किया था. निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार मसौढ़ी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो द्वारा कार्रवाई की जा रही है.
राजीव नगर स्थित आवास पर छापेमारी में अब तक 50 लाख नगद रुपया बरामद हो चुका है. इसके अलावा 5 महंगी गाड़ियां व 4 मंजिला मकान भी मिला है. इसके साथ ही अवैध संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है. इंजीनियर इस मकान को अपनी संपत्ति के विवरण में उल्लेख नहीं किया था. निगरानी ब्यूरो के द्वारा छापेमारी लगातार जारी है. आय से अधिक संपत्ति केस में निगरानी ब्यूरो रेड कर रही है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




