मनीष कश्यप और पूर्व सांसद आनंद मोहन का क्या होगा? आज सुप्रीम कोर्ट में होगी बिहार से जुड़ी दो अहम सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2023 7:45 AM
सुप्रीम कोर्ट में 8 मई को पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई और मनीष कश्यप के मामले की सुनवाई होनी है. दो याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. दोनों मामले बिहार से जुड़े हैं और सुर्खियों में है. आज दोनों की नजरें इस ओर रहेंगी.
Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में आज बिहार से जुड़े दो बड़े मामलों को लेकर सुनवाई होने वाली है. पूर्व सांसद आनंद मोहन को रिहा किया गया है. जिसके खिलाफ अब गोपालगंज के पूर्व डीएम दिवंगत जी कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. वहीं तमिलनाडु में कथित हिंसा से जुड़े वीडियो मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप के मामले में भी आज सुनवाई होगी.
बता दें कि बिहार में इस वक्त पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के मामले पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल में बंद थे. हाल में ही बिहार सरकार ने कानून में संसोधन किया और उसका लाभ आनंद मोहन को भी मिला और वो रिहा हो गयी.
आनंद मोहन की रिहाई पर जहां उनके समर्थक व परिवार के लोग खुश हैं तो वहीं दिवंगत डीएम का परिवार सरकार के द्वारा कानून में किए गए संसोधन और आनंद मोहन को मिलने वाले उसके लाभ से नाराज है. पूर्व डीएम की पत्नी ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है जिसपर आज यानी 8 मई को सुनवाई की तारीख तय की गयी थी.
Also Read: पटना: बेऊर जेल में छापेमारी के पीछे की गंभीर वजह जानिए, इन 6 कुख्यातों को भागलपुर जेल में किया गया शिफ्ट..
वहीं एक अन्य मामला तमिलनाडु प्रकरण में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप का है जो फिलहाल तमिलनाडु की जेल में बंद हैं और अभी रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मनीष कश्यप पर तमिलनाडु पुलिस ने एनएसए लगाया है. मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. एनएसए हटाने और अपने ऊपर अलग-अलग राज्य में चल रहे मुकदमे की सुनवाई एकजगह पर होने की अपील सुप्रीम कोर्ट से की है. इसपर भी 8 मई यानी आज सुनवाई होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










