ePaper

युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर खेल का अवसर : विधायक

Updated at : 29 Apr 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर खेल का अवसर : विधायक

निर्मली पंचायत में विधायक व मुखिया ने किया खेल मैदान का उद्घाटन

विज्ञापन

प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान की पहल: निर्मली पंचायत में विधायक व मुखिया ने किया खेल मैदान का उद्घाटन कटैया निर्मली. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले की हर पंचायत में खेल मैदान निर्माण का कार्य तेजी से जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को पिपरा प्रखंड अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा के तहत बने नवनिर्मित खेल मैदान का भव्य उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रामविलास कामत और पंचायत के मुखिया हरिनंदन मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैदान को जनता को समर्पित किया. विधायक रामविलास कामत ने कहा, सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. अब गांव के युवाओं को सड़कों पर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हर पंचायत में खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी अपने गांव से ही प्रैक्टिस कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा खेल से जुड़ी कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे प्रदेश में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बना है. मुखिया हरिनंदन मंडल ने कहा, यह मैदान स्थानीय युवाओं के लिए वरदान साबित होगा. अब उन्हें प्रैक्टिस के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि गांव के अंदर ही ऐसा खेल मैदान मिलने से बच्चों और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. इस मैदान में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, ऊंची कूद, लंबी कूद और कबड्डी जैसी खेलों की सुविधाएं विकसित की गई है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण बच्चे भी इस मैदान में अभ्यास कर सकेंगे. उद्घाटन के बाद यह खेल मैदान विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सौंप दिया गया, जिससे मैदान का समुचित संचालन और रखरखाव सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर विक्रम बहादुर मेहता, बासुदेव मंडल, दुर्गा प्रसाद मंडल, ब्रजभूषण मंडल, शंभू मंडल, इंद्रदेव मंडल, सोना सिंह, भूपेंद्र साह, राजू कुमार, विजय शर्मा, रंजीत मंडल, पीटीआई अमरेंद्र कुमार, पीआरएस संतोष कुमार, शिबन मंडल, शिव कुमार, राज कुमार साह, रमण कुमार, कमल कुमार, राजेश कुमार, भोला साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन