ePaper

सड़क हादसे में युवक जख्मी, रेफर

Updated at : 17 Jul 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर लगने से शंभू कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर चिकनी गांव के पास बुधवार को सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चिकनी गांव के वार्ड 9 निवासी शंभू राम के 17 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार अपनी बाइक से भपटियाही बाजार के लिए हाइवे पर बने कट पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर लगने से शंभू कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ चंद्रभूषण मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि सर में गंभीर चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन