दिल्ली में पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
Updated at : 01 Jul 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन

दिल्ली में पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
दिल्ली में पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
– एकलौते पुत्र की मौत से बदहवास हैं माता पिता
फोटो- 12 कैप्सन – मृतक के घर पर जुटी भीड़. प्रतिनिधि, करजाईन दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से राघोपुर थाना क्षेत्र के बायसी वार्ड नंबर 8 निवासी सियालाल यादव के 23 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि 24 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू के बाद संतोष कुमार का शव बरामद हुआ. इसके बाद सोमवार के दोपहर में उसका शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया. बायसी वार्ड 8 निवासी दिव्यांग सियालाल यादव के चार संतानों में संतोष एकमात्र पुत्र था. संतोष अविवाहित था तथा बाहर मजदूरी कर परिवार चलाते थे. इस घटना के बाद पिता सियालाल यादव तथा माता दुखनी देवी के आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे. करीब एक वर्ष पूर्व संतोष दिल्ली कमाने गया था. इस घटना के बाद परिजनों की हालत देखकर हर कोई दुखी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि संतोष ही इस परिवार का एकमात्र सहारा था. अब उसके जाने से बूढ़े पिता पर आफत आ गयी है. पूर्व पंसस तारानंद यादव, समाजसेवी विकास कुमार यादव, ललित मिश्र, वार्ड सदस्य विद्यानंद यादव, मनीष कुमार सहित क्षेत्र के लोगों ने गहरा दु:ख जताते हुए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




