फिट इंडिया स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए युवा व युवती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 6:59 PM
ग्रामीण इलाके में इस प्रकार के आयोजन से युवा-युवती में खेल के प्रति जागृति आती है
सुपौल. भाय भारत व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सरदार बल्लव भाई पटेल की जयंती के मौके पर छातापुर प्रखंड के टेंगरी गांव में फिट इंडिया स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में युवा व युवती शामिल हुए. दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा-युवती को सम्मानित किया गया. इस मौके पर एनवाईके के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष दौड़ का थीम फिट इंडिया स्वतंत्रता दौड़ रखा गया था. ग्रामीण इलाके में इस प्रकार के आयोजन से युवा-युवती में खेल के प्रति जागृति आती है. इस मौके पर दिनेश सिंह, फुलेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, अर्चना, कल्पना, अंजली, स्मृति, संजना, बांधना, खुशबू, सीता, प्रिया, दिब्या भारती, मौसम, सोनू, प्रशांत, दीपेश, राहुल, अजय, नितीश, आखिलेश, आशीष, रोहित, राजा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










