सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि मंडल में सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुट कर सभी जाति धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाना है
सुपौल. भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल सुपौल की सदस्यता अभियान कार्यशाला एकमा में किया गया. कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि मंडल में सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुट कर सभी जाति धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाना है. बैठक को संबोधित करते मंडल सदस्यता प्रभारी रंधीर ठाकुर ने कहा कि सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता आपस में बैठक कर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखेंगे. कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण आप कार्यकर्ताओं पर महत्ती जिम्मेदारी आ गयी है. कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार झा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, रजनीश सिंह, पंकज झा, उषा देवी, प्रभाकर झा, कुलानंद सिंह, चंदन कुमार चौधरी, माधव प्रसाद सिंह, ब्रज किशोर झा, देवानंद झा, सुनील कुमार झा, रितेश कांत मिश्रा, संजीत कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार झा, अमरेंद्र कुमार यादव, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, बबलू कुमार सिंह, रंजीत कुमार मिश्र, मानस भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










