ePaper

अनुमंडल क्षेत्र में युद्धस्तर पर चल रहा है पीएम आवास योजना का कार्य

Updated at : 17 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल क्षेत्र में युद्धस्तर पर चल रहा है पीएम आवास योजना का कार्य

अब तक 1936 आवास योजना के कार्य पूरे किये जा चुके है

विज्ञापन

वीरपुर. 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित बिन्देश्वर स्थान के समीप आएंगे और पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वहीं इसके साथ साथ कई विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. पीएम के मधुबनी आगमन से पूर्व बिहार सरकार के गाइडलाइन्स के अनुरूप अनुमंडल क्षेत्र में पीएम आवास योजना का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. पूर्व की जितनी भी आवास योजना को लेकर शेष कार्य बचे है. उसे पूर्ण करने की दिशा में रात दिन कार्य किये जा रहे है. ताकि 23 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा किया जा सके. गुरुवार को बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन और आवास सहायक कक्ष में कर्मियों को आवास योजना का कार्य पूर्ण करते देखा गया. बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवास योजना को लेकर पूरे जिले में 16 हजार का लक्ष्य है. बसंतपुर को 4998 लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लक्ष्य प्राप्ति को लेकर आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक एवं कार्यपालक सहायक द्वारा दिन रात कार्य किये जा रहा है. ताकि निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा किया जा सके. इस कार्य में 10 आवास सहायक, एक पर्यवेक्षक, एक लेखा सहायक, कार्यपालक सहायक के अलावे पांच पंचायत के कार्यपालक सहायक कार्य कर रहे हैं. कार्य की मॉनिटिरिंग शीर्ष स्तर के पदाधिकारी प्रतिदिन कर रहे हैं. जिसमें अब तक 1936 आवास योजना के कार्य पूरे किये जा चुके है. शेष के बचे 3062 के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन