खेत में काम कर रही महिला की वज्रपात से मौत

Updated:
विज्ञापन
खेत में काम कर रही महिला की वज्रपात से मौत

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

– परिजनों में मचा कोहराम प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 मंडल टोला में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात से खेत में काम कर रही एक 25 वर्षीया महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान नीतीश कुमार मंडल की पत्नी फुलो कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फुलो गांव की अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब 400 मीटर पश्चिम स्थित खेत में काम करने गई थी. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने लगी. खतरे को देखते हुए खेत में काम कर रही महिलाएं घर की ओर भागने लगी. बकरी की रस्सी खोल रही थी फूलो बताया जाता है कि इसी बीच फुलो कुमारी खेत में चर रही अपनी बकरी की रस्सी खोलने लगी. तभी अचानक आकाशीय बिजली उसके शरीर पर गिर गई. घटना इतनी भयावह थी कि महिला का आधा शरीर झुलस गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह दृश्य देख आसपास मौजूद महिलाएं चीख-पुकार करने लगी. शोर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. परिजनों ने बताया कि मृतका का पति मूक बधिर हैं. जिसका रो-रोकर बुरा हाल है. सीओ ने लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही सीओ आशु रंजन तथा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन