सफलता के लिए इच्छाशक्ति और दृढ़ निश्चय जरूरी : विकास वैभव

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत निर्मली स्थित गोकुल धाम परिसर में लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले युवा संवादकार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

निर्मली.

नगर पंचायत निर्मली स्थित गोकुल धाम परिसर में लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले युवा संवादकार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक एवं चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव पहुंचे. उनके स्वागत में स्थानीय टीम ने पाग, शॉल और मोमेंटो भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया. आईपीएस विकास वैभव ने छात्रों और युवाओं को शिक्षा, समता और उद्यमिता के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सबसे जरूरी है इच्छाशक्ति और दृढ़ निश्चय. हर व्यक्ति के अंदर क्षमता और जज्बा होता है, बस जरूरत है सही दिशा में सतत प्रयास करने की. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा अथवा जीवन के कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन और ईमानदार प्रयास ही कुंजी है. मन में ठान लेने के बाद अगर तैयारी पूरी लगन से की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है. इस दौरान श्री वैभव ने स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया. उनके इस सम्मान से पूरे परिसर का माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने कहा कि ऐसे संवाद से छात्र अपने जीवन के लक्ष्य के प्रति गंभीर होते हैं. समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं. कार्यक्रम में साजिद इकबाल, गोपाल झा, अशोक साह, मनोज कुमार साह, योगानंद मेहता, मुन्ना सर, पवन झा, इंद्रजीत कुमार, कृष्ण कुमार, लालू कुमार, रंजीत रमन, मनोज कुमार रजक, डॉ प्रहलाद कुमार, विजय कुमार पांडेय, राम कृष्ण यादव, कृष्णा साह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन