वार्ड पार्षदों ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किया कंबल

Published at :28 Jan 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षदों ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किया कंबल

40 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया

विज्ञापन

राघोपुर. नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 17 में पार्षद बुदनी देवी द्वारा मंगलवार को गरीब, विधवा, विकलांग आदि लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. जहां पार्षद प्रतिनिधि सागर यादव, उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, मनीष भगत, संजेश पगड़िया सहित अन्य मौजूद रहे. इस दौरान करीब 40 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. जानकारी देते पार्षद प्रतिनिधि सागर यादव ने बताया कि नगर पंचायत के सौजन्य से उनके द्वारा आज गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण करवाया जा रहा है. वहीं वार्ड नंबर 8 की पार्षद रीना देवी द्वारा भी गरीब लोगों के बीच उनके आवास पर कंबल का वितरण किया गया. जहां पार्षद प्रतिनिधि रिंकू भगत, थानाध्यक्ष नवीन कुमार, व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित जायसवाल, बिनोद भगत, बिंदा प्रसाद गुप्ता, पवन जायसवाल सहित अन्य लोगों ने अपने हाथों से गरीब तबके के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. दोनों वार्डों में दर्जनों लाभुकों ने कंबल प्राप्त कर पार्षदों को अपना आशीर्वाद दिया और उनका आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन