रैली निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

रैली में प्रखंड के विभिन्न 14 पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी शामिल थे

विज्ञापन

वीरपुर. लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से रैली निकाली गई. रैली में प्रखंड के विभिन्न 14 पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी शामिल थे. रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर विभिन्न रास्ते होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. इस दौरान लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया गया. बीडीओ सुजीत मिश्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पंचायतों में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहें हैं. इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन