लोकतंत्र का असली हीरो हैं मतदाता - डॉ अमन

मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प
– ई किसान भवन परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन – मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प त्रिवेणीगंज. ई किसान भवन परिसर में रविवार को विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर बाबा बैद्यनाथ चौघारा ट्रस्ट व अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भगैत महासभा के संयोजक सह प्रवक्ता डॉ अमन कुमार ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां हर नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है. सरकार बनाने के लिए हर एक वोट बहुमूल्य होता है. एक-एक वोट से सरकार बनती है और बिगड़ती है. इसलिए बेहतरीन बिहार के साथ-साथ सटीक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए हर किसी को निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए. कहा कि लोकतंत्र का असली हीरो मतदाता हैं जब आप वोट नहीं देते हैं तो आप अपने समाज, राज्य और देश के संचालन में अपनी राय देने से चुक जाते हैं. वोट ही मतदाता की असली आवाज है. वोट की कीमत बहुमूल्य है. इसलिए इनका उपयोग जाति, धर्म, सम्प्रदाय, रिश्ता, लिंग भेद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर प्रत्येक मतदाता को निष्पक्ष होकर अपनी सूझबूझ से मतदान करना चाहिए. अच्छे और सच्चे प्रतिनिधि बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें. विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर बिहार में सुपौल जिला को नंबर एक बनाने के लिए 11 नवम्बर को पहले मतदान करें फिर जलपान करें. कार्यक्रम में मेरा वोट, मेरा भविष्य है. सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो. बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता. लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे. जन जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है आदि नारा बुलंद कर मतदान करने का संकल्प लिया गया. मौके पर मुख्य महंत जागेश्वर प्रसाद यादव, उप महंत सिकेन्द्र यादव, वार्षिक सभापति ब्रह्मदेव यादव, सत्यनारायण यादव, मनोज यादव, धनिकलाल यादव, उमेश यादव, डोमी यादव, गजेन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव, रामजी यादव, शिवराम यादव, वीरेन्द्र यादव, अनंत यादव, कर्पूरी यादव, भूमि यादव, संतोष लाल दास, उपेन्द्र मेहता, कमलेश्वरी यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




