ePaper

जदयू की प्रभात फेरी से मतदाता जागरूकता अभियान को मिली गति

Updated at : 08 Jul 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू की प्रभात फेरी से मतदाता जागरूकता अभियान को मिली गति

इस अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए हर तीन वार्ड पर एक टीम बनाई गई थी

विज्ञापन

सुपौल. राज्य निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जदयू के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को सुपौल जिले के सभी पंचायतों और नगर क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. प्रभात फेरी के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने व अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के विकास कार्यों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचायी. इस अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए हर तीन वार्ड पर एक टीम बनाई गई थी. जदयू कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकालकर स्लोगन और माइकिंग के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया. इस अवसर पर सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, तथा जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. सभी ने जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार को लेकर सजग रहें और किसी भी कीमत पर मतदाता सूची से बाहर न रहें. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जदयू महासचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा, यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है. जदयू का संकल्प है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और वे अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक रहें. इस कार्यक्रम के माध्यम से जदयू ने न केवल मतदाता जागरूकता को गति दी, बल्कि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी जनमानस तक पहुंचाने का कार्य बखूबी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन