प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था को लेकर विहिप की बैठक

Updated:
विज्ञापन

इस दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर बिहार के सभी जिलों से बहन बेटियों आएंगी और प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रहित में कार्य करेंगी

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक संगठन मंत्री दुर्गा वाहिनी देवी सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जून माह में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई. विभाग संयोजक मुकेश यादव ने बताया कि आगामी 2 जून से 10 जून तक होने वाली दुर्गा वाहिनी वर्ग को लेकर बैठक आयोजित की गई थी. बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में हमारी बहन बेटियों को शिक्षा दिया जाएगा कि वो अपने देश की रक्षा, अपने धर्म की रक्षा एवं अपनी रक्षा के लिए उन्हें तैयार किया जाएगा. इसके साथ साथ देश में हो रही लव जिहाद की घटना को लेकर भी हम अपनी बहन बेटियों को सजग करेंगे की कैसे लव जिहाद बहन बेटियों को बचाया जाएं. इस दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर बिहार के सभी जिलों से बहन बेटियों आएंगी और प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रहित में कार्य करेंगी. बैठक में गुड्डू मंडल, बुद्धेश्वर शर्मा, रामशंकर, शिवानी देव, सुनील कुशवाहा, अनिल कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन