पैक्स व व्यापार मंडल गोदाम में अवशेष धान का किया गया सत्यापन

Updated:
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान बीसीओ प्रदीप कुमार एवं कार्यपालक सहायक अमित कुमार भी मौजूद थे

विज्ञापन

छातापुर. विभागीय निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी पैक्स व व्यापार मंडल के गोदाम में अवशेष धान का भौतिक सत्यापन किया गया. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने एफसीआई के नामित पदाधिकारी मेघानंद ठाकुर के साथ आवंटित छह गोदामों पर जाकर धान का सत्यापन किया. वहीं डीसीएलआर संस्कार रंजन के नेतृत्व में जांच टीम ने नौ व सीओ राकेश कुमार की जांच टीम ने सात पैक्स के गोदामों में उपलब्ध धान का सत्यापन किया. सत्यापन के दौरान बीसीओ प्रदीप कुमार एवं कार्यपालक सहायक अमित कुमार भी मौजूद थे. बीडीओ श्री गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर गोदामों पर जाकर भंडारित धान का भौतिक रूप से जांच की गई. खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध एसएफसी को सीएमआर आपूर्ति के लिए अंतिम तिथि निर्धारित थी. अंतिम तिथि अवधि में विस्तार के लिए गोदामों में उपलब्ध अवशेष धान का सत्यापन किया गया. भौतिक रूप से किये गए सत्यापन का प्रतिवेदन जिला प्रशासन को समर्पित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन